Shimla/12/12/2025/NEWS INDIA AAJ TAK
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए महिलाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर खुला है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए 312 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने 12 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल सक्रिय कर दिया है, जो 16 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। यह नियुक्तियां प्रारंभिक रूप से 5 वर्ष की अवधि के लिए की जानी हैं।
कुल पदों का वर्गवार विवरण
आयोग ने इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए निम्नानुसार पद आरक्षित किए हैं—
1 सामान्य वर्ग: 1 ——-12—ईडब्ल्यूएस: 40—-जनरल (WFF): 4—-अनुसूचित जाति (UR): 62—अनुसूचित जाति (IRDP): 12—-अनुसूचित जाति (WFF): 2—-अनुसूचित जनजाति (UR): 12—–अनुसूचित जनजाति (IRDP): 4—–ओबीसी (अनारक्षित): 50——ओबीसी (IRDP): 12—–ओबीसी (WFF): 2
कुल मिलाकर 312 पद, जिन पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी का इंतज़ार कर रहीं महिलाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग: 21 से 32 वर्ष—–SC, ST, OBC, WFF को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
निवास:—-उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता
1 B.Sc नर्सिंग या JNM (Grade-A डिप्लोमा) में कम से कम 50% अंक आवश्यक।
2 उम्मीदवार का HPNRC शिमला में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी।
3 किसी भी प्रकार का अनुभव अनिवार्य नहीं है।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के लिए शुल्क 800 रुपये निर्धारित है—
1 आवेदन शुल्क: 100 रु.
2 प्रोसेसिंग चार्ज: 700 रु.
भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है—
- सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।हिमाचल में पटवारी के 530 पदों हेतु भी भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू
राज्य में रोजगार के नए अवसरों के बीच पटवारी भर्ती के 530 पदों पर भी आवेदन शुरू हो चुके हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

