Reading: जैन समाज महमूदाबाद में पेन रिलीफ शिविर का आयोजन, करीब 20 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

जैन समाज महमूदाबाद में पेन रिलीफ शिविर का आयोजन, करीब 20 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद। जैन समाज महमूदाबाद द्वारा स्थानीय जैन अतिथिगृह में एक दिवसीय पेन रिलीफ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के दर्द से परेशान लोगों को वैकल्पिक चिकित्सा तकनीकों से राहत प्रदान की गई। शिविर में एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन थेरेपी और कपिंग थेरेपी के माध्यम से उपचार किया गया। लगभग 20 लोगों ने शिविर में पहुँचकर विशेषज्ञों से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन भी लिया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जैन समाज द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसी चिकित्सा पद्धतियाँ बिना दवाओं और बिना किसी दुष्प्रभाव के दर्द निवारण में सहायक सिद्ध हो रही हैं, इसलिए इनका प्रसार आवश्यक है।

कार्यक्रम में राजस्थान के हनुमानगढ़ से आए विशेषज्ञ एमडी मनोज कुमार, विशाल पाल और देवेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न थेरेपी की प्रक्रिया, फायदे और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने मरीजों की समस्याओं का व्यक्तिगत रूप से आकलन कर उन्हें दर्द निवारण के लिए आवश्यक उपचार प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन से कई प्रतिभागियों ने तुरंत राहत मिलने की बात भी कही।

शिविर में आए अतिथियों और विशेषज्ञों का स्वागत जैन समाज महमूदाबाद के अध्यक्ष अनुज जैन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि समाज आगे भी ऐसे उपयोगी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा, जिससे आमजन को सरल और प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर नीरज जैन, प्रवीण जैन, अजय जैन, संदीप जैन, आलोक जैन सहित समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!