Reading: रन फॉर यूनिटी के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

रन फॉर यूनिटी के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

RamParkash Vats
2 Min Read

Mahamudabad, 31/10/2025/अनुज कुमार जैन-प्रदेश चीफ ब्यूरो

आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती महमूदाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उल्लासपूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर नगर के रोडवेज बस स्टॉप से लेकर मोतीपुर चौराहे तक भव्य “रन फॉर यूनिटी यात्रा” निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग, स्काउट-गाइड के बच्चे और अधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।सुबह आठ बजे शुरू हुई

इस एकता यात्रा को विधायक आशा मौर्य, एसडीएम बी.के. सिंह, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाल अनिल सिंह, कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर, स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त रमेश वाजपेयी, अनुज कुमार जैन, मोहन प्रसाद बारी, रितेश सिंह, वैभव सिंह, अनूप सूरज, अरविंद यादव, महेंद्र शुक्ल, विजय सिंह तोमर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाथों में सरदार पटेल के चित्र, स्लोगन लिखी तख्तियाँ और तिरंगा लिए बच्चों व नागरिकों ने “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। यात्रा बजाजा चौराहा, रामकुंड चौराहा होते हुए मोतीपुर चौराहे तक पहुँची,

जहाँ सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।इस अवसर पर रामकुंड चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्काउट-गाइड के बच्चों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित उत्कर्ष वर्मा, अशोक पटेल, डॉ. गोपी वर्मा, उमेश वर्मा आदि ने भी पटेल जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।पूरे नगर में इस दिन राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और देश की अखंडता का संदेश गूंजता रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!