सीतापुर/06/10/2025/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
चर्चित बेल्ट कांड मामले में फंसे प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार वर्मा को आखिरकार न्यायालय से राहत मिल गई है। न्यायालय ने सोमवार, दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को उनकी जमानत मंजूर कर ली।प्रधानाचार्य वर्मा की पैरवी उनके अधिवक्ता शिवकुमार वर्मा निवासी बिसवां, उबैदुर रहमान निवासी जहांगीराबाद तथा अतुल कुमार निवासी ग्राम न्यामतपुर ने की। इन अधिवक्ताओं ने लगातार कानूनी मोर्चे पर संघर्ष करते हुए अथक प्रयास किए और अंततः अपने मुवक्किल को जमानत दिलाने में सफलता प्राप्त की।
जमानत मंजूर होने के बाद प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार वर्मा के परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली। इस प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद से ही विद्यालय और स्थानीय क्षेत्र में तनाव एवं चर्चाओं का माहौल बना हुआ था।अधिवक्ता शिवकुमार वर्मा ने अदालत में विभिन्न धाराओं पर मजबूती से पक्ष रखते हुए यह साबित किया कि उनके मुवक्किल को न्याय मिलना चाहिए। उनकी कानूनी रणनीति और संघर्ष की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

