Reading: चेन स्नैचिंग का शातिर 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व सोना बरामद

चेन स्नैचिंग का शातिर 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व सोना बरामद

RamParkash Vats
1 Min Read

अभियुक्त ने पूछताछ में लखनऊ (गोमतीनगर, सुशांत गोल्फ सिटी, गुडम्बा), बाराबंकी और सीतापुर में हाल ही में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुनील भातू के खिलाफ करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। अभियुक्त आगरा, बरेली, अयोध्या, हरदोई, सहारनपुर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, हापुड़ सहित कई जिलों में वांछित रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सीतापुर कोतवाली नगर में धारा 109(2) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!