शिमला 17/09/2025,चीफ ब्यूरो विजय समयाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी और सुंदर नगर पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न आयोजनों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल भारत को आत्मनिर्भर बनाने और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का काल
ऐतिहासिक उपलब्धियों का बखान
जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सेवा काल भारत के इतिहास में सबसे लंबा और विकासोन्मुख रहा है। 11 वर्षों में भारत 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, करोड़ों लोगों को बैंक खाते, शौचालय, घर और आयुष्मान योजना का लाभ मिला। अटल टनल, चिनाब ब्रिज और भूपेन हजारिका ब्रिज जैसी परियोजनाओं को ऐतिहासिक उपलब्धियाँ बताते हुए उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को गिनाने में कई दिन लग जाएंश
हिमाचल को केंद्र से मदद
जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल को भरपूर मदद दी है। आपदाओं के दौरान प्रदेश को 1500 करोड़ का पैकेज, 205 करोड़ की अग्रिम राशि और 200 करोड़ से अधिक सड़क मरम्मत के लिए दिए गए। उन्होंने कहा कि सात केंद्रीय मंत्रियों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तत्काल राहत सुनिश्चित की।
सरकार से जवाबदेही की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि केंद्र से मिले 5500 करोड़ से अधिक की आपदा राहत राशि आखिर कहाँ खर्च हुई? आज भी सड़कें टूटी हुई हैं, मलबा जस का तस पड़ा है और प्रभावित क्षेत्रों में हालात नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि एरिया स्पेसिफिक बजट का अर्थ है कि पैसा उसी क्षेत्र में खर्च हो जहाँ नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार राहत राशि को अन्य कार्यों में खर्च कर रही है, जिससे प्रभावित लोग अब भी परेशान हैं।

