सीतापुर17/09/2025,राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे निरंतर “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं और उसी सोच के तहत तेजी से विकास योजनाओं को लागू कर रहे हैं।

वे यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर मोदी जी के चित्र पर टीका लगाकर कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई।
अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप राष्ट्र को मजबूत और सशक्त बनाने में योगदान दे रहा है। मोदी जी के प्रयासों से आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना चुका है। “आज का भारत सशक्त भारत है, देश के दुश्मन भी मोदी जी के नेतृत्व को देखकर कांपते हैं। सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है और हमारी सेनाएं दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब दे रही हैं।”उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन के अवसर पर भी प्रधानमंत्री ने देश को अनेक योजनाओं का तोहफा दिया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसमें सीतापुर के नगर-1 मंडल के शक्ति केंद्र तामसेनगंज स्थित बूथ संख्या 243 पर प्रदेश के गौरव स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र मेहरोत्रा, सिद्ध गोपाल मेहरोत्रा, कुलदीप कुमार, टंडन जी, उत्तम पाण्डेय, अनमोल पाल, महेश वर्मा, राजा श्रीवास्तव, सुबोध मिश्रा, कमलेश मेहरोत्रा, राजू, निर्मल शुक्ला, अजय मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

