Reading: कु. सृष्टि जैन को 5 गोल्ड मेडल पर सम्मानसमारोह में प्रबुद्ध जनों ने रखे विचार

कु. सृष्टि जैन को 5 गोल्ड मेडल पर सम्मानसमारोह में प्रबुद्ध जनों ने रखे विचार

RamParkash Vats
2 Min Read

इस अवसर पर डाॅ. अम्मार रिजवी ने कहा कि “मोदी जी एक महामानव, साधक और कर्मयोगी हैं। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर आधुनिक भारत के नवप्रवर्तन और नव निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उनके कार्यकाल में भारत संभावनाओं का राष्ट्र बना है और विश्व पटल पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक आचार्य कु. सृष्टि जैन को लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.ए. लोक प्रशासन में 5 गोल्ड मेडल अर्जित करने पर साइटेशन, बुके, बेस्ट स्कॉलर अवार्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. विभा मिश्रा, ज.ला.ने. पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी, सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन रमेश बाजपेई समेत कई प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डाॅ. अब्दुल वली, डाॅ. नीति श्रीवास्तव, डाॅ. मंजू शुक्ला, डाॅ. शबीना मुस्तफा, चीफ प्रॉक्टर डाॅ. नंदकिशोर, डाॅ. कौशलेन्द्र मिश्र, डाॅ. जनार्दन, डाॅ. नमिता, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, डाॅ. अंकुर सिंह, बृजेश कुमार, श्रीमती रीता देवी, श्रीकांत दुबे, अनूप सिंह, राहुल सिंह, मनोज शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मंच का संचालन डाॅ. प्रदीप कुमार ने किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!