Reading: जवाली में भूस्खलन से चार लोग मलबे में दबे, अस्पताल भवन को भी खतरा

जवाली में भूस्खलन से चार लोग मलबे में दबे, अस्पताल भवन को भी खतरा

RamParkash Vats
1 Min Read

Jawali 15/09;2025,DR N K Sharma

सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुई जोरदार बारिश से सिविल अस्पताल जवाली के पुराने भवन के समीप भूस्खलन हो गया। इस हादसे में पास ही बनी झुग्गियों में रह रहे प्रवासी मजदूर परिवार के चार लोग मलबे में दब गए।

मलबे में दबे संजय कुमार (33), उनकी पत्नी राधा देवी (25) व बच्चे अनुराग (5) और रागिनी (7) को अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद मरीजों के परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को चोटें आई हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल जवाली में चल रहा है।

भूस्खलन की वजह से अस्पताल के समीप बन रही करोड़ों रुपये की नई बिल्डिंग को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी बिल्डिंग को खाली कर मरीजों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!