Reading: पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान: मलेंद्र राजन

पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान: मलेंद्र राजन

RamParkash Vats
2 Min Read


नूरपुर से विनय महाजन:नूरपुर प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मलेंद्र राजन ने आज विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। विधायक ने वन विश्राम गृह इंदौरा में ग्राम पंचायत मे आज विभिन्न पलाखी,सुरड़वां,इंदपुर और सनौर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और जरूरतों के अनुरूप नए विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत करवाया।

इस अवसर पर मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि विकास कार्य स्थानीय लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हों। जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ सीधा संवाद इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों को समझकर उनका समाधान करना जरूरी है, ताकि विकास का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मिलने वाले सुझाव क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में सहायक हैं। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा और जनता के साथ संवाद की इस प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!