Reading: 12 नवंबर (गुरुवार)2026 टीकाकरण किया जायेगा नागरिक अस्पताल नूरपुर में

12 नवंबर (गुरुवार)2026 टीकाकरण किया जायेगा नागरिक अस्पताल नूरपुर में

RamParkash Vats
2 Min Read

भैयादूज के पर्व के चलते नागरिक अस्पताल नूरपुर में 11 नवंबर को होने वाला नियमित टीकाकरण सत्र स्थगित; अब बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से नई तारीख का ध्यान रखने और 12 नवंबर को टीकाकरण कक्ष पहुंचने की अपील की, ताकि बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर आसानी से सुनिश्चित हो सके।

नूरपुर से विनय महाजन: नूरपुर भैयादूज के चलते पर्व पर नागरिक अस्पताल नूरपुर में नियमित टीकाकरण सत्र की तिथि बदली गई है l अब 12 नवंबर (गुरुवार) टीकाकरण किया जायेगा l इस मामले मे अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से की नए शेड्यूल के अनुसार पहुंचने की अपील की है l गौरतलव है कि भैयादूज पर्व के चलते नागरिक अस्पताल नूरपुर में 11 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला नियमित टीकाकरण सत्र अब एक दिन बाद 12 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।इसलिए अब बच्चों का नियमित टीकाकरण 12 नवंबर 2026 को नागरिक अस्पताल नूरपुर के टीकाकरण कक्ष में होगा l इस मामले मे अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र में सभी माता-पिता, अभिभावकों और गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित तिथि पर अस्पताल पहुंचें ताकि बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर हो सके।इस मामले मे प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे पुरानी तिथि के बजाय नए शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण के लिए अस्पताल आएं। यह जानकारी नागरिक अस्पताल नूरपुर प्रशासन द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई है l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!