
NURPUR:आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा 20 सितंबर 2026 से चलाए जा रहे “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर” 60 दिवसीय अभियान के तहत कोट-पलाहड़ी पंचायत 10वीं पंचायत रही।

अभियान के दौरान पंचायत के लोगों के साथ संवाद कर नशे की समस्या, युवाओं के भविष्य और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर पंचायत प्रधान कमलेश रानी, उपप्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर, राजीव कुमार, सुरजन, देव राज चाक सहित अन्य स्थानीय लोग सहभागी रहे।

पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए मिलकर प्रयास करने की बात कही।आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि अभियान की 10 पंचायतों तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर समाज में सहभागिता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को नशे के नुकसान बताना नहीं, बल्कि युवाओं, परिवारों और पंचायतों को समाधान की प्रक्रिया का हिस्सा बनाना है।राहुल शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना नशे से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।“नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर” अभियान के तहत आगामी पंचायतों में भी जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।NURPUR

