Reading: महमूदाबाद में शानो-शौकत से निकला 91वां जुलूस-ए-मोहम्मदी, उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

महमूदाबाद में शानो-शौकत से निकला 91वां जुलूस-ए-मोहम्मदी, उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

RamParkash Vats
2 Min Read
महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद (सीतापुर)प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन: महमूदाबाद में बुधवार को ऐतिहासिक 91वां जुलूस-ए-मोहम्मदी व मदह-ए-सहाबा अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।

जुलूस में महमूदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। करीब 35 से 40 अंजुमनों ने नात, मदह-ए-सहाबा और धार्मिक कलाम पेश किए।

जुलूस महमूदाबाद रेलवे स्टेशन के सहन से शुरू होकर जामा मस्जिद पहुंचा। यहां हाफिज अब्दुल अजीम फारूकी और मौलाना अब्दुल बारी फारूकी ने सहाबा-ए-किराम की अजमत और उनकी इत्तिबा पर विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत कारी फहीमुद्दीन नदवी की तिलावत से हुई, जबकि निजामत हाफिज अबू हुरैरा उस्मानी ने की।

जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसाने के साथ पानी, चाय, नाश्ता और तबर्रुक के स्टॉल लगाए। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्या सहित कई लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आयोजकों और वालंटियर्स ने व्यवस्था संभाली। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से ठठेरी बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ। समापन पर देश-दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की गई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!