Reading: सीतापुर: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच हाथापाई, राज्य पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग प्रधानाध्यापिका के साथ अभद्रता व मारपीट

सीतापुर: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच हाथापाई, राज्य पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग प्रधानाध्यापिका के साथ अभद्रता व मारपीट

RamParkash Vats
2 Min Read

मध्यावकाश के बाद कक्षाओं में पढ़ाने को लेकर बढ़ा विवाद, प्रधानाध्यापिका ने चार शिक्षिकाओं पर अभद्रता और हाथापाई करने का लगाया आरोप।

दिव्यांग प्रधानाध्यापिका ने बीएसए से की शिकायत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान लिए; जांच के बाद कार्रवाई की बात।

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सीतापुर: जनपद के महमूदाबाद ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पैगम्बरपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका) किस्मत द्विवेदी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को शिकायती पत्र भेजकर साथी शिक्षिकाओं पर हाथापाई करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?
शिकायती पत्र के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को मध्यावकाश (लंच टाइम) के बाद प्रधानाध्यापिका ने कक्षाओं के संचालन के लिए निर्देश दिया। उस समय सहायक अध्यापक ज्ञानेन्द्र गुप्ता और प्रांजल सिंह कक्षाओं में शिक्षण कार्य के लिए चले गए, लेकिन स्टाफ रूम में मौजूद अन्य स्टाफ सदस्य वहीं बैठे रहे।
​जब प्रधानाध्यापिका ने पुनः कक्षाओं में जाकर पढ़ाने को कहा, तो स्टाफ रूम में बैठा स्टाफ उग्र हो गया। आरोप है कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शिक्षिका मोनिका, रूबी, पूजा और निवेदिता ने प्रधानाध्यापिका के साथ हाथापाई शुरू कर दी।


​दिव्यांग होने के बावजूद की गई मारपीट


प्रधानाध्यापिका किस्मत द्विवेदी ने पत्र में उल्लेख किया है कि वे हाथ से दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ कोई लिहाज नहीं बरता गया। इस घटना में उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और खून भी निकला

।


​कठोर कार्रवाई की मांग

घटना के प्रत्यक्षदर्शी विमल कुमार (अभिभावक) ने भी इस पत्र की पुष्टि की है। प्रधानाध्यापिका ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएसए (BSA) से सभी दोषी शिक्षिकाओं के खिलाफ कठोरतम प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!