Reading: चंबा पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भव्य स्वागत कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व जिला प्रशाशन*

चंबा पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भव्य स्वागत कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व जिला प्रशाशन*

RamParkash Vats
3 Min Read

चंबा को आज मिली है इलेक्ट्रिक रफ्तार की नई सौगात

प्रदेश के एचआरटीसी चंबा डिपो में शामिल हुईं 10 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जिन्हें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकार का दावा है कि इन बसों के चलने से आम लोगों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार ने इसे अभी ट्रायल के तौर पर शुरू किया है, और ट्रायल सफल रहा तो आने वाले समय में चंबा डिपो को और भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां मिल सकती हैं।वहीं, लॉन्ग रूट की जरूरतों को देखते हुए 10 डीजल गाड़ियां भी चंबा डिपो में भेजी गई हैं।

चंबा में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी चंबा डिपो में पहुंचकर 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान चंबा सदर विधायक नीरज नय्यर, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।इलेक्ट्रिक बसों के जरिए यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि फिलहाल इन बसों को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है।अगर ट्रायल सफल रहता है तो आने वाले महीनों में चंबा डिपो में और इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल की जाएंगा l उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस बात को लेकर भी जोर दिया कि सरकार ने सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों पर ही फोकस नहीं किया है बल्कि चंबा के अंतर्गत पढ़ने वाले दूरदराज के क्षेत्र और लॉन्ग रूट को ध्यान में रखते हुए 10 डीजल की गाड़ियां को भी चंबा डिपो में भेजा गया हैं।

यानी छोटी दूरी से लेकर लंबे रूट तक यात्रियों को परिवहन की सुविधा देने की तैयारी की गई है
उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब बीजेपी की सरकार थी तो उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के कोई भी बसे नहीं खरीदी और यही कारण है कि आज एच आर टी सी में बस खस्ता हाल हो चुकी है पर उनके सुधार के लिए भी सरकार उचित कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आज जिन इलेक्ट्रिक बसों को चलाया गया था उन सभी बसों की देखरेख खुद कंपनी के लोग ही करेंगे इसमें विभाग का कोई लेनादेना नहीं रहेगा। पूछने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चंबा जिले में चलने वाली सभी स्कीम जोकि अभी अधूरी है उनको जल्द से जल्द पूरा कर दिया जायेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!