Reading: फतेहपुर में अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट का शुभारंभ

फतेहपुर में अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट का शुभारंभ

RamParkash Vats
3 Min Read

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में खेलों का उत्सव, विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर (CBSE) में U-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट, शिक्षा खंड फतेहपुर का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ चलना और बदलती परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। जीवन में जीत का बहुत महत्व है, लेकिन जीत के साथ अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच भी जरूरी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर समारोह में समां बांध दिया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों और दर्शकों ने तालियों के साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भवानी सिंह पठानिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनी धीमान तथा स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि का शाल और टोपी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

42 विद्यालयों के 552 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

इस जोनल टूर्नामेंट में शिक्षा खंड फतेहपुर के 42 विद्यालयों के 552 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में डीपी नरेंद्र राणा तथा पीईटी नरेदेव सिंह विशेष भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को भी मुख्य अतिथि विधायक भवानी सिंह पठानिया द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और खेल मैदान में प्रतियोगिता को लेकर जोश नजर आया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधतीं राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर की छात्राएं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!