Reading: एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता रैल और नूरपुर किले में चलाया सफाई अभियान *

एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता रैल और नूरपुर किले में चलाया सफाई अभियान *

RamParkash Vats
3 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की एनसीसी इकाई द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा 9 एचपी बटालियन एनसीसी, डलहौजी के कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशानुसार आज एक स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस स्वच्छता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज, नूरपुर के 110 एनसीसी कैडेट, मोंटेसरी कैम्ब्रिज स्कूल, राजा का बाग के 18 कैडेट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नूरपुर के 32 कैडेटों सहित कुल 160 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैडेटों ने रैली के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नूरपुर किले तक मार्च किया। इसके पश्चात सभी कैडेटों ने नूरपुर किले के परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने प्लास्टिक कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।

इस कार्य की समस्त क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा जो काम केंद्र सरकार के विभाग द्वारा किया जाना था वह कार्य राजकीय आर्य महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया l गौरतलव है कि अभी हाल में इस किले में प्रदेश सरकार दो दिवसीय जन्माष्टमी मेला पर्व का समापन हुआ हैl

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी एएनओ कैप्टन सुरजीत कुमार, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. सुरजीत सिंह तथा 9 एचपी बटालियन एनसीसी के पीआई स्टाफ सदस्य हवलदार नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैडेटों ने अनुशासन, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!