Reading: इस वर्ष न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर नहीं मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव*

इस वर्ष न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर नहीं मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव*

RamParkash Vats
2 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा | चीफ ब्यूरो — विनय महाजन | दिनांक: 31 अगस्त 2026
प्रदेश मे न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर द्वारा इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। क्लब ने यह निर्णय अत्यंत दुखद एवं भावुक परिस्थितियों को देखते हुए लिया है। क्लब के प्रधान शशिकांत शर्मा ने एक प्रेस नोट में इस बारे मे यह जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के संस्थापक सदस्य अतुल शर्मा (गोटू) के पुत्र स्व अरिश शर्मा का छोटी सी उम्र में निधन पूरे जसूर क्षेत्र के लिए बेहद दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। अरिश शर्मा के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस कठिन घड़ी में न्यू युवा कृष्ण क्लब के सदस्य एवं समस्त जसूरवासी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष जसूर मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किसी भी प्रकार का बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम या उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। केवल हवन एवं विधिवत हवन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से स्व अरिश शर्मा की आत्मा की शांति के लिए भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की जाएगी। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!