Reading: हिमाचल में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, 14 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

हिमाचल में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, 14 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सहायक प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) और ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नई समयसारिणी के अनुसार परीक्षाएं 14 सितंबर से 18 अक्तूबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएंगी।

आयोग ने इससे पहले 21 अगस्त को अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। अब संशोधित शेड्यूल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

यह भर्ती प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग में विज्ञापन संख्या 33/6-2026 से 55/6-2026 के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए की जा रही है।

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

  • 14 सितंबर: संस्कृत और समाजशास्त्र
  • 16 सितंबर: लोक प्रशासन
  • 18 सितंबर: भूगोल और इतिहास
  • 20 सितंबर: गणित और वनस्पति विज्ञान
  • 23 सितंबर: मनोविज्ञान और तबला
  • 25 सितंबर: जंतु विज्ञान
  • 28 सितंबर: दर्शनशास्त्र और भूविज्ञान
  • 29 सितंबर: भौतिकी
  • 30 सितंबर: अर्थशास्त्र और संगीत-गायन
  • 4 अक्तूबर: हिंदी और रसायन विज्ञान
  • 7 अक्तूबर: शारीरिक शिक्षा और संगीत-वाद्य
  • 11 अक्तूबर: राजनीति विज्ञान
  • 18 अक्तूबर: अंग्रेजी

18 अक्तूबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ पूरी परीक्षा श्रृंखला समाप्त होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!