Reading: फार्मेसी ऑफिसर के 18 पदों पर भर्ती, 4-5 सितंबर को काउंसलिंग

फार्मेसी ऑफिसर के 18 पदों पर भर्ती, 4-5 सितंबर को काउंसलिंग

RamParkash Vats
1 Min Read

शिमला18/08/2026: प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 18 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज जांच और काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रोजगार विभाग के माध्यम से बैचवाइज भर्ती होगी। काउंसलिंग 4 और 5 सितंबर को परिमहल शिमला स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में होगी। रोलनंबर 1 से 57 तक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4 सितंबर और 58 से 113 तक की 5 सितंबर को सुबह 9:30 बजे होगी। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, रोजगार एक्सचेंज कार्ड, फार्मेसी काउंसिल पंजीकरण, श्रेणी, चरित्र व बोनाफाइड प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज लाने होंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!