Reading: सीतापुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 एसडीएम का गैर जनपद तबादला, 7 नए एसडीएम की तैनाती

सीतापुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 एसडीएम का गैर जनपद तबादला, 7 नए एसडीएम की तैनाती

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर, उत्तर प्रदेश , न्यूज इंडिया आजतक
चीफ ब्यूरो: अनुज कुमार जैन

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से सीतापुर जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के आदेश के अनुसार जिले में कार्यरत 8 उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है, जबकि उनके स्थान पर 7 नए एसडीएम की तैनाती की गई है।

प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों के आने से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को प्रशासनिक सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

गैर जनपद स्थानांतरित किए गए एसडीएम

अंजली सिंह – वाराणसीशिखा शुक्ला – कानपुर नगरराखी वर्मा – अयोध्याअभिनव यादव – जालौनशैलेंद्र मिश्रा – बांदापराग माहेश्वरी – अलीगढ़आकांक्षा गौतम – सोनभद्रबीके सिंह – बागपत

सीतापुर में तैनात किए गए नए एसडीएम

सर्वेश कुमार सिंह—शैलेंद्र गौतम—दीपक कुमार गुप्ता—-अभिषेक प्रियदर्शी—-राहुल सिंह–सुधीर कुमार—फूलचंद यादव

शासन का मानना है कि यह प्रशासनिक बदलाव जिले में बेहतर समन्वय, पारदर्शी कार्यप्रणाली और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। नए अधिकारियों से विकास कार्यों में गति, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!