Reading: कांग्रेस अध्यक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिला सिरमौर में भाजपा का दबदबा, जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा

कांग्रेस अध्यक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिला सिरमौर में भाजपा का दबदबा, जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा

RamParkash Vats
2 Min Read

नाहन/सिरमौर/23/06/2026/ जिला चीफ ब्यूरो कपिल शर्मा

जिला परिषद सिरमौर में भाजपा ने एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। ददाहु वार्ड से भाजपा समर्थित शिवानी को सर्वसम्मति से जिला परिषद अध्यक्ष तथा सराहां क्षेत्र से भाजपा नेता बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल दोनों का गृह जिला सिरमौर है। जिला परिषद के 17 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 13 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, जबकि कांग्रेस को केवल 3 सीटों पर सफलता मिली। एक वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिरमौर की जागरूक जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लगभग चार वर्षों में प्रदेश में अनेक संस्थान बंद किए गए तथा जनता महंगाई की मार झेल रही है, जिसके चलते लोगों ने जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया है।
बिंदल ने दावा किया कि जिला परिषद चुनाव के परिणाम प्रदेश की राजनीतिक दिशा का संकेत हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में भी जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी।
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों ने खुशी व्यक्त की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!