Reading: नौहराधार विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नौहराधार विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

RamParkash Vats
1 Min Read

कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने योग तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के साथ साथ इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के थीम ” स्वस्थ आयुर्वधन के लिए योगा” ( yog for healthy ageing) पर प्रकाश डाला ।

नौहराधार(सिरमौर) 21 जून 2026 जिला चीफ़ ब्यूरो कपिल शर्मा

आज 21 जून को अवकाश के वावजूद भी पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ आयुष मंत्रालय तथा शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित प्रोटोकॉल के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा मधु पुंडीर ने यौगिक क्रियाओं एवं प्रोटोकॉल का संचालन किया तथा विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रवक्ता दिलावर चौहान, ब्रह्मानंद शर्मा, सविता चौहान, अस्मिता , सुरेश कुमार , प्रियंका ठाकुर, अजय चौहान, किन्नू, अरुणा भारद्वाज, गुरदेवी ,आरती चौहान , यशपाल आदि शिक्षकों ने भी सभी यौगिक क्रियाओं एवं प्रणायाम की क्रियाओं में भाग लिया ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!