Feathpur राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल
महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट www.gcdehri.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

प्राचार्य व समस्त स्टाफ ने स्पष्ट किया कि केवल ऑनलाइन आवेदन करना पर्याप्त नहीं है। सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। जिन विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित तिथियों के भीतर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाएगी, उन्हें प्रथम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन आखिरी दो दिन 18 एवं 19 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा, जबकि प्रथम मेरिट सूची 20 जून 2026 को सायं 5:00 बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 21 से 23 जून 2026 तक अपना प्रवेश शुल्क जमा करवा सकेंगे।
इसके अतिरिक्त बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से भी समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने तथा प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना पट्ट का नियमित अवलोकन करने की अपील की है।

