Reading: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 16 साल से फरार उद्घोषित अपराधी दबोचा

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 16 साल से फरार उद्घोषित अपराधी दबोचा

RamParkash Vats
2 Min Read

News India Aaj Tak /Crime Reportor desk

पुलिस जिला नूरपुर की पीओ सेल (PO Cell) ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए कानून से बचते फिर रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। नूरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ दीपा (45 वर्ष), निवासी गांव कुल्हण, तहसील व जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में पुलिस थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 109/10 दर्ज हुआ था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत मामला दर्ज था। लंबे समय तक अदालत में पेश न होने के कारण माननीय जेएमएफसी कोर्ट इंदौरा ने उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था।

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 12 जून 2026 को 3 पुली चिनौर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नियमानुसार आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को दे दी है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे पुलिस थाना इंदौरा के सुपुर्द कर दिया गया है।

नूरपुर पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि कानून से बचकर भागने वालों के लिए अब कोई जगह सुरक्षित नहीं है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!