Reading: हरड़ पुल पर CIA का बड़ा एक्शन: कार से 1.345 किलो चरस बरामद, दो तस्कर दबोचे

हरड़ पुल पर CIA का बड़ा एक्शन: कार से 1.345 किलो चरस बरामद, दो तस्कर दबोचे

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपर/(हिमाचल प्रदेश) आफिस क्राईम रिपोर्टर डेस्क राम प्रकाश वत्स

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में चरस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार CIA टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध लोग नशीले पदार्थ की खेप लेकर गुजर सकते हैं। सूचना के आधार पर टीम ने हरड़ पुल के समीप नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध ऑल्टो कार (HP40A-7048) पर पुलिस की नजर पड़ी। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की नियमानुसार तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक काला प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जब पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें से 1.345 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार अश्वनी कुमार (38) निवासी भाली, तहसील जवाली तथा सुनील राणा उर्फ ईशु (29) निवासी सहवां, तहसील शाहपुर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।मामले में पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act की धारा 20 व 29 के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के पीछे जुड़े मुख्य सप्लायरों और अन्य तस्करी कड़ियों को खंगालने में जुट गई है।नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!