Reading: मथोली में CIA की दबिश: 6.82 ग्राम चिट्टे संग युवक गिरफ्तार, नशा तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

मथोली में CIA की दबिश: 6.82 ग्राम चिट्टे संग युवक गिरफ्तार, नशा तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर(हिमाचल प्रदेश) मुख्य आफिस क्राईम रिपोर्टर डेस्क रिपोर्टर राम प्रकाश वत्स

नूरपुर, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई मथोली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई, जहां पुलिस की मुस्तैदी से नशा तस्करी की एक और कड़ी उजागर हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार CIA टीम मथोली में शिव मंदिर के समीप नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी सूरज (34) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव जैसर, डाकघर मतलाहर, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किस नेटवर्क से जुड़े हैं और नशे की खेप का मुख्य स्रोत कौन है।नूरपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!