Reading: नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, मानवाधिकार जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, मानवाधिकार जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह दिनकर के मार्गदर्शन में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मुजीब अहमद एवं नगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान अनुपम कुमार त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश), राम कुमारी को तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महमूदाबाद), जाकिर को ब्लॉक सदस्य तथा भोला चौहान को ब्लॉक संगठन मंत्री के पद का परिचय-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारी विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत एवं इसकी महिला प्रकोष्ठ शाखा “युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा” से संबद्ध हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख अनुज कुमार जैन, प्रदेश न्याय एवं मंडल कार्यालय प्रभारी लखनऊ अशोक कुमार वर्मा, तहसील संयोजक शिवदास तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, संगठन के उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ कार्य कर मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। साथ ही सभी सदस्यों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संगठन अपने प्रत्येक सदस्य के साथ सदैव खड़ा रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने मानवाधिकार जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!