Reading: महिला दरोगा स्वाती चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, वृद्ध महिला की बनीं सहारा

महिला दरोगा स्वाती चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, वृद्ध महिला की बनीं सहारा

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर/22/05/2026/Office Reporter बिन्दू मौर्या


सीतापुर कोतवाली नगर पुलिस की संवेदनशीलता और मानवता का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब एक वृद्ध महिला अपना पता भूलकर इधर-उधर भटक रही थी। इस दौरान स्वाती चतुर्वेदी की नजर वृद्ध महिला पर पड़ी,

Viedo

जिसके बाद उन्होंने महिला की मदद के लिए तत्परता दिखाई। जानकारी करने पर पता चला कि वृद्ध महिला सिख धर्म से संबंध रखती हैं और अकेले होने के कारण रास्ता भटक गई थीं। बताया जा रहा है कि वह पंजाब से आई थीं, लेकिन अपनी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थीं। महिला दरोगा स्वाती चतुर्वेदी ने मानवता का परिचय देते हुए पहले वृद्ध महिला को भोजन कराया और शांतिपूर्वक उनसे बातचीत कर उनकी स्थिति समझने का प्रयास किया। उन्होंने महिला से पूछा कि यदि उन्हें पंजाब जाना है तो उन्हें ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन महिला कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं।
इसके बाद स्वाती चतुर्वेदी द्वारा कई गुरुद्वारों से संपर्क कर महिला की पहचान एवं परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, किंतु सफलता नहीं मिल सकी। अंततः महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुशलतापूर्वक पंजाब जाने वाली ट्रेन में बैठाने का निर्णय लिया गया।इस मानवीय कार्य की जानकारी जैसे ही मीडिया कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को हुई, सदर चौकी प्रभारी स्वाती चतुर्वेदी की चारों ओर सराहना होने लगी। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह संवेदनशील चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!