पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस स्रोत से हेरोइन लाता था तथा किन-किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती थी। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए मां-बेटे से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर नशे की सप्लाई चेन को खंगाला गया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनमोहन उर्फ बीरू को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है
News India Aaj Tak / Editor Ram Parkash Vats
पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भदरोया हेरोइन (चिट्टा) मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 15 मई 2026 को भदरोया में पकड़ी गई 41.40 ग्राम हेरोइन मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज खंगालकर नशे के कथित सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए मां-बेटे से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर नशा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा गया। इसी क्रम में पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22 वर्ष), निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 29 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
गौरतलब है कि 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया स्थित एक घर में दबिश देकर सिलाई मशीन के नीचे छिपाकर रखी गई 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार कर थाना डमटाल में एफआईआर नंबर 93/2026 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस अब नशे के स्रोत तक पहुंचने में सफल रही है।
नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

