Reading: विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर में 148 ग्रामीणों ने कराया परीक्षण

विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर में 148 ग्रामीणों ने कराया परीक्षण

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन


ब्लॉक पहला क्षेत्र के बेहमा स्थित यादव मेडिकल स्टोर पर आयोजित एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 59 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रंजीत यादव ‘रिशू’ के संयोजन में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के 148 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में आए मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गहन परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आयोजन की सराहना की।

शिविर की विशेष पहल के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही निःशुल्क बनाए गए। इससे बुजुर्गों को भविष्य में गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
स्वास्थ्य शिविर में हिंद हॉस्पिटल, मऊ अटरिया के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. उदय प्रताप ने मरीजों की जांच कर उचित स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर को सफल बनाने में हिंद हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव एवं जय कृष्ण तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रंजीत यादव ‘रिशू’ ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। मेरा उद्देश्य क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। जनता की खुशहाली और स्वास्थ्य मेरी पहली प्राथमिकता है।”
शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल के लिए आयोजकों एवं चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!