Reading: बीडीसी चुनाव: 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू, बीडीओ कार्यालय में होंगे नामांकन

बीडीसी चुनाव: 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू, बीडीओ कार्यालय में होंगे नामांकन

RamParkash Vats
2 Min Read

तहसीलदार राधिका सैनी

नूरपुर, 6 मई 2026/संपादक राम प्रकाश वत्स

तहसीलदार राधिका सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य पद हेतु नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 07 मई, 08 मई एवं 11 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक बीडीओ कार्यालय में उनके समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।नामांकन पत्रों की जांच 12 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से की जाएगी, जबकि नाम वापसी की तिथियां 14 मई एवं 15 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित की गई हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 15 मई 2026 को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।तहसीलदार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ नामांकन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में नामांकन पत्र (Form-18) विधिवत हस्ताक्षर/अंगूठा निशान सहित, नो-ड्यूज प्रमाण पत्र (Form 18-A), शपथ पत्र/घोषणा पत्र (Form 18-B), शपथ (Form-19), आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मतदाता सूची में नाम का प्रमाण, आयु प्रमाण (आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/मैट्रिक प्रमाण पत्र/पैन कार्ड) शामिल हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थी की आयु 12 मई 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष होना अनिवार्य है तथा नियमानुसार सुरक्षा राशि जमा कराना भी आवश्यक होगा।तहसीलदार राधिका सैनी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर नामांकन दाखिल करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!