Reading: भगवाल व भरमाड पंचायत से वीडीसी पद के लिए जगन्नाथ ने झोंकी सारी ताकत मुकाबला बनाया रोचक

भगवाल व भरमाड पंचायत से वीडीसी पद के लिए जगन्नाथ ने झोंकी सारी ताकत मुकाबला बनाया रोचक

RamParkash Vats
1 Min Read

संपादक राम प्रकाश वत्स

वीडीसी जगन्नाथ ने स्थानीय समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी सुविधाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा, ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि भरमाड इलाके में पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने बताया कि स्थानीय डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की कमी है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में स्टाफ की कमी एक गंभीर समस्या है, जिसे दूर करने के लिए संबंधित विभागों से बात की जाएगी। इसके अलावा सड़कों की खराब हालत पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जल्द ही इनके सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
वीडीसी जगन्नाथ ने भरोसा दिलाया कि वे जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!