हाईस्कूल टॉपर्स:
मयंक शर्मा, मो. एहतेशाम, पीयूष चौधरी, अरुण कुमार
इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग):
सत्यम, मोनू, मो. कैफ (78.60%)
इंटरमीडिएट (कला वर्ग):
हिमांशु सिंह, अयान खान, अबू बक्र
व्यावसायिक वर्ग:
अरुण कुमार
महमूदाबाद, सीतापुर,30 April 32026, राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

स्थानीय कॉल्विन इंटर कॉलेज में ‘प्रतिभा अलंकरण समारोह’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मेजर डॉ. बृजकिशोर ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

एनसीसी कैडेट हिमांशु सिंह बने समारोह के केंद्रबिंदु
समारोह का मुख्य आकर्षण एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर हिमांशु सिंह रहे, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हिमांशु ने न केवल कॉलेज बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में उन्होंने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत स्काउट गाइड, सीतापुर द्वारा ‘विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ तथा कॉलेज की ओर से ‘बेस्ट कैडेट अवार्ड’ और ‘प्रेरणा स्रोत छात्र’ के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर उनके अभिभावक (मामा) आचार्य विजेंद्र सिंह ‘उदण्ड’ को भी सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने हिमांशु की सराहना करते हुए कहा कि वे कॉलेज के सबसे तेज-तर्रार कैडेट्स में से एक हैं और भविष्य में निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को भी मिला सम्मान
समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल टॉपर्स:
मयंक शर्मा, मो. एहतेशाम, पीयूष चौधरी, अरुण कुमार
इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग):
सत्यम, मोनू, मो. कैफ (78.60%)
इंटरमीडिएट (कला वर्ग):
हिमांशु सिंह, अयान खान, अबू बक्र
व्यावसायिक वर्ग:
अरुण कुमार
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और छात्रों की उपलब्धियों ने क्षेत्र में संस्थान का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया

