महमूदाबाद, सीतापुर/25 April 2026 /राज्य चीफ ब्यूरोअनुज कुमार जैन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सीता इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा अंशिका वर्मा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला वर्ग में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंशिका की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अंशिका की इस सफलता पर एजुकेशन टेक कंपनी अरिविहान की ओर से उसे 51 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
बाराबंकी जिले के ररिया हसनपुर गांव निवासी अंशिका वर्मा के पिता भोलानाथ वर्मा पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता संगीता वर्मा गृहणी हैं। अंशिका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर संस्कृत में 97, हिंदी में 96, गृह विज्ञान में 96, भूगोल में 93 और शिक्षाशास्त्र में 90 अंक प्राप्त किए।
अंशिका की इस सफलता पर एजुकेशन टेक कंपनी अरिविहान की ओर से उसे 51 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन आर. के. वाजपेयी, डिप्टी डायरेक्टर आंजनेय आशीष और वागीश दिनकर सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

