Reading: *महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में भाकियू (टिकैत) का जोरदार प्रदर्शन*प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप

*महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में भाकियू (टिकैत) का जोरदार प्रदर्शन*प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप

RamParkash Vats
2 Min Read

*महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

सीतापुर जनपद के महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील इकाई पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व में दिए गए ज्ञापन के आधार पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।किसानों ने गौशालाओं में चारा-भूसे की समुचित व्यवस्था, ग्राम पंचायतों में खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। भाकियू पदाधिकारियों का कहना था कि 19 तारीख तक समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था,

लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 20 तारीख को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी के तहत सोमवार सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू किया गया।प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार वर्मा ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव अर्जुन गुप्ता पर काम में लापरवाही और हीलाहवाली का आरोप लगाया, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।इस दौरान किसान यूनियन के कई तहसीलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें महमूदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, तहसील बिसवां के तहसील अध्यक्ष शिवराज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।तहसील अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी ब्लॉक प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!