Reading: नूरपुर से बड़ी खबर 90,000 मि.ली. अवैध देसी शराब बरामद — दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

नूरपुर से बड़ी खबर 90,000 मि.ली. अवैध देसी शराब बरामद — दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

RamParkash Vats
2 Min Read

Nurpur/29/03/2026/SCB Vijay Samyal

पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब 90,000 मि.ली. अवैध देसी शराब बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

पहला मामला: नूरपुर में स्विफ्ट कार से शराब पकड़ा

ईक्राइम रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:15 बजे थाना नूरपुर पुलिस ने ठाणा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (HP01DA-1637) को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए।कार से 45,000 मि.ली. अवैध देसी शराब (VRV संतरा की 60 बोतलें) बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर ही दो आरोपियों —राहुल पठानियासुनील सिंहनिवासी गांव कोट पलाहड़ी, तहसील नूरपुर — को गिरफ्तार कर लिया।दोनों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।दूसरा मामला: तड़के 4 बजे नाकाबंदी में दूसरी बड़ी खेप पकड़ी

दूसरी कार्रवाई 29 मार्च 2026 सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस टीम कोटला ने थाना ज्वाली क्षेत्र के चेलियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान की।एक संदिग्ध वाहन (HP54-3646) को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 45,000 मि.ली. अवैध देसी शराब (नागपुरी संतरा की 5 पेटियां, कुल 60 बोतलें) बरामद हुई।वाहन चालक गौरक्षपाल पुत्र देवराज, निवासी गांव सुनेहड़, तहसील ज्वाली, को मौके पर हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस जिला नूरपुर ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।क्राइम रिपोर्टर अपडेट:क्षेत्र में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!