Reading: अति गरीब परिवारों के लिए “मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना” की घोषणा/254,928 करोड़ का बजट पेश, एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

अति गरीब परिवारों के लिए “मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना” की घोषणा/254,928 करोड़ का बजट पेश, एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला, राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अति गरीब बीपीएल परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना” शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रदेश के एक लाख निर्धन परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा, साथ ही पक्के मकानों से वंचित गरीब परिवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन परिवारों की महिलाओं को “इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना” के तहत 1500-1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे गरीब परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिल सके।
वित्तीय अनुशासन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने विधायकों की क्षेत्र विकास निधि में कटौती की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय परिस्थितियों को देखते हुए यह निधि 2 करोड़ 10 लाख रुपये से घटाकर 1 करोड़ 10 लाख रुपये प्रति विधानसभा क्षेत्र कर दी गई है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लगभग 4 घंटे 16 मिनट का लंबा बजट भाषण पढ़ते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में 3,586 करोड़ रुपये कम है। मुख्यमंत्री ने बजट आकार में कमी का कारण केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी (RDG) बंद किए जाने को बताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को प्रतिवर्ष औसतन 8,105 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसके चलते बजट का आकार घटाना पड़ा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!