Reading: सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

RamParkash Vats
3 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर:28 jan 2026/राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

डायरेक्टर इंजीनियर क्षितिज चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के स्मरण का दिन भी है। यह हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के उस अथक परिश्रम की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से आज प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि अधिकार तभी सार्थक होते हैं, जब उनके साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन किया जाए। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वीरेंद्र कुमार, एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर दुर्गेश यादव, फील्ड कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार, सेठ रामगुलाम डिग्री कॉलेज एवं सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई के प्रभारी अधिकारी, मनोज छात्र कल्याण अकादमी, रीता चिकित्सा सेवा केंद्र, विद्या दया कल्याणम करोति, वेदांता मोशंस पिक्चर्स एंड एडवरटाइजिंग के प्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने सभी के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!