SITAPUR/23 JAN 2026 REPORTER बिन्दू मौर्या
सीतापुर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में दिव्यांग संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सक्रिय दिव्यांग संगठनों — दिव्यांग साथी ट्रस्ट, आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन, एसोसिएशन ऑफ डेफ सहित इस क्षेत्र में कार्य कर रहे सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान संगठनों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। डीएम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं, पेंशन, मूकबधिर दिव्यांगजनों हेतु विशेष सुविधाएं, शौचालय व्यवस्था, रोजगार उपलब्धता, डी.डी.आर.सी. (District Disability Rehabilitation Centre) से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजकुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम, परिवहन विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के दिव्यांग नोडल प्रभारी तथा जिला रोजगार सहायता अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

