सीतापुर01 JUN 2026/संवाददाता. बिंदु र्मोर्य
सीतापुर जनपद में सरकार की मंशानुरूप संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लागू करना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारीयों को आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक अनिल कुमार चौधरी, परियोजना अधिकारी डूडा भोला सिंह, लोकपाल मनरेगा अरविंद प्रताप सिंह सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने बताया कि अधिकारीयों के समन्वित प्रयासों से न केवल जनपद बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सीतापुर की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। अधिकारियों की सरलता, कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शी दृष्टिकोण और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता ने प्रशासन को एक नई पहचान दिलाई है।
फाउंडेशन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अधिकारियों द्वारा लिए गए धैर्यपूर्ण और विवेकपूर्ण निर्णय प्रशंसनीय हैं। मानव सेवा और लोक सेवा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिकारियों ने उत्कृष्ट नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन परिवार ने सम्मान पत्र प्रदान करते हुए अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी ऊर्जा, ईमानदारी और निष्ठा के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन की प्रबंधक/सचिव बिंदू मौर्या, कोषाध्यक्ष विजय पाल, कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू, कासिम, हरिलाल, सुशील कुमार, प्रीति एवं रामचंद्र मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

