Reading: नैमिषधाम के लिए सिरौली चौराहे से भव्य पदयात्रा का शुभारंभसमाजसेवियों ने पदयात्रियों के लिए भोजन व प्रसाद की की व्यवस्था

नैमिषधाम के लिए सिरौली चौराहे से भव्य पदयात्रा का शुभारंभसमाजसेवियों ने पदयात्रियों के लिए भोजन व प्रसाद की की व्यवस्था

RamParkash Vats
2 Min Read

थाना महमूदाबाद क्षेत्र के सिरौली चौराहे से नैमिषधाम के लिए शनिवार को एक भव्य पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व पदयात्रा अध्यक्ष राम सागर दादा ने किया। पदयात्रा में श्री गणेश पूजन महोत्सव महमूदाबाद के अध्यक्ष रितेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, व्यवस्थापक रवि नाग सहित कई प्रमुख सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के समाजसेवी निर्मल वर्मा, अमर सिंह नाग, सुनील वर्मा, धनपाल नारायण वर्मा, उदित नारायण वर्मा, कन्हैया, संजय वर्मा, राजू नाग समेत अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सिधौली क्षेत्र के बेहमा चौराहे पर रितेश रस्तोगी द्वारा माँ भगवती का पूजन-अर्चन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसी अवसर पर अध्यक्ष राम सागर दादा ने रितेश रस्तोगी एवं गुड्डू पंडित को अंगवस्त्र और मां भगवती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

यात्रा में योगेंद्र यादव, रंजीत, ओमकार यादव, अमित यादव, नितिन यादव, मनोज पासवान सहित सैकड़ों भक्तगण शामिल रहे। इस अवसर पर धार्मिक आस्था, सेवा भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

पदयात्रा के दौरान समिति द्वारा भक्तों के लिए भोजन-भंडारे की भी व्यवस्था की गई। शनिवार को सिधौली मंगलम चौराहे पर रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह पुनः यात्रा शुरू हुई। कोरौना/रामगढ़ में समाजसेवी योगेंद्र यादव, रंजीत कुमार, ओमकार, मनोज पासवान, सुनील वर्मा व नितिन यादव द्वारा श्रद्धालुओं के लिए तहरी भोज कराया गया, जिसमें लगभग 200 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।शाम तक सभी श्रद्धालु नैमिषधाम पहुंचे और रविवार की सुबह स्नान कर माता जी के दर्शन व पूजन-अर्चन कर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!