शिमला, 14/09/2025, चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
धूमधाम से शुरू हुआ हिमाचल उत्सवपहली सांस्कृतिक संध्या में झूमे दर्शक, मंत्री शांडिल ने भी मिलाया सुरशिमला, 14 सितंबर 2025 (न्यूज़ इंडिया आजतक/चीफ ब्यूरो विजय समयाल)।हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गैर सरकारी मेला आठ दिवसीय हिमाचल उत्सव रविवार को परंपरा और आधुनिकता के संगम के साथ शुरू हो गया। उद्घाटन की रंगारंग संध्या ने दर्शकों को बांधे रखा।—
अरविंद राजपूत ने मचाया धमालपहली रात बॉलीवुड गायक अरविंद राजपूत ने अपने सुपरहिट गानों इक हसीना थी, जय जय शिव शंकर, खइके पान बनारसवाला और पहाड़ी गीत इसा र्ग्राइंया दे लम्बरा हो से महफिल लूट ली। खास पल तब आया जब मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल भी मंच पर उनके साथ गुनगुनाते दिखे।—
बांसुरी, नाटियों और डांस से महकी संध्याकार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात बांसुरी वादक हरीदत्त भारद्धाज की मनमोहक धुनों से हुई। इसके बाद प्रदीप शर्मा और संजय सोहटा की पहाड़ी नाटियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सोलन के एसजे डांसिंग जोन के सौ बच्चों ने धमाकेदार डांस पेश किया, जबकि ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज और बहारा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पारंपरिक और वेस्टर्न नृत्य से माहौल को और जीवंत कर दिया।—
गणमान्यों की मौजूदगी से बढ़ी शानकार्यक्रम में मंत्री शांडिल के साथ उनके पुत्र कर्नल संजय शांडिल और पुत्रवधु पूनम शांडिल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार, सुरेंद्र सेठी, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर सहित कई नेता भी उपस्थित रहे।डायनामिक इंडिया युवा मंडल के अध्यक्ष पंकज सूद और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।—
आठ दिन तक होगा धमालपहले दिन की शानदार शुरुआत ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़े कार्यक्रमों व प्रस्तुतियों के साथ हिमाचल उत्सव रंग भरता रहेगा।

