धर्मशाला,09 सितम्बर 2025,राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला पहुंचे और NDRF द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसी विषम प्राकृतिक परिस्थितियों से जूझने वाले राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में NDRF की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राजेश शर्मा, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज गद्दी, चेयरमैन संजय सिंह चौहान तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

