जवाली,27/08/2025संपादक राम प्रकाश वत्स
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनोटा के तहत ज्योर गांव में गत रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है मिली जानकारी के अनुसार ज्योर गांव के बंसीलाल के घर में चोरों ने करीब 30 तोले चांदी 3 तोले सोना 50000 रूपये नगद लेकर फरार हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार बांधकर भीतर दाखिल हुए और अलमारी में रखे जेवर व नगदी चोरी कर ले गए सुबह जब बंसी लाल के परिवार ने देखा तो घर के दरवाजे और ताले टूटे पड़े थे। इस संम्बंध मे बंसीलाल ने पुलिस थाना जवाली को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। आपको बता दें कि जवाली उप मंडल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में भी गश्त बढ़ाने की मांग की हैवही इस संबंध में पुलिस थाना जवाली के डीएसपी वीरी सिंह से जाना चाहा तो उन्होंने कहा कि पुलिस को ज्योर गांव के वंसी लाल के घर में चोरी होने की सूचना मिली है जिस पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर तब तफ्तीश कर रही है उन्होंने कहा कि तीन लोग घर का सामान उठा कर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस चोरों की तलाश लेगी।

