Reading: कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने फोरलेन निर्माण कंपनी शीघ्र ही जनता के लिए मार्ग को खोल देगी

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने फोरलेन निर्माण कंपनी शीघ्र ही जनता के लिए मार्ग को खोल देगी

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने आज मौके पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के बाद बताया कि धरातल पर क्षेत्र कोटला से चक्की क्षेत्र तक एन एच ए आई अधिकारियों के साथ विजिट करने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कंपनी शीघ्र ही जनता के लिए इस मार्ग को खोल देगीl ऐसा आश्वासन उन्होंने आज विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद दिया l उन्होंने इस अवसर पर एनएचएआई अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद उन्हें यह बताते हुए प्रशंसा जताई है कि नए साल में जसूर फ्लाईओवर को छोड़कर नूरपुर के तहत बन रहा फोरलेन नूरपुर बाईपास सहित पूरी तरह शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के अंत तक जसूर फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा जिसके बाद लोग चक्की से लेकर रजोल तक एनएचएआई द्वारा बनाए गए फोरलेन सड़क की सुविधा का बिना रुकावट के सफर कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि इसके साथ हो लोगों को सर्विस लेन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को आश्वासन दिया कि निर्माण कंपनी शीघ्र ही जनता के लिए इस मार्ग को खोल देगी और इस क्षेत्र के लोगों के अच्छे दिन आएंगे जिसका क्षेत्रवासी इंतजार कर रहे हैं काफी समय से l इस अवसर पर एनएचएआई के आरओ शिमला कर्नल अजय सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पालमपुर उमाकांत मीणा, आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह सहित एनएचएआई के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!