
नूरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय का शुभारंभ जिसका नाम केशव कुंज रखा गया नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नूरपुर में उत्तरी क्षेत्र के एक पदाधिकारी बनवीर नगर परिषद के वार्ड 3 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ में मौजूद रहेl

नवनिर्मित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस जिला कार्यालय का शुभारंभ नूरपुर नगर परिषद वार्ड 3 के निवासी वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अशोक महाजन द्वारा किया गयाl राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रिकॉर्ड में नूरपुर को जिले का दर्जा प्राप्त है जिसमें नूरपुर फतेहपुर ज्वाली व इंदौरा व भटियात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र आते हैं l जिला नूरपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सबसे पुराना जिला हैl

नवरात्रों के शुभारंभ में इस कार्यालय का विधिवत पूजन किया गया है और इस अवसर पर अपने संबोधन में उत्तरी क्षेत्र के एक पदाधिकारी बनवीर का कहना है कि काफी समय के बाद नूरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को स्थाई कार्यालय मिला है जिसका नाम उन्होंने केशव कुंज रखा हैl स्थाई कार्यालय के लिए उन्होंने जिला नोट पर के सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लग्न के बावजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को स्थाई आशियाना मिला है जिसके लिए सभी संघ कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं

अब किसी को इधर-उधर घूमने नहीं पड़ेगाl बताया जाता है कि इस कार्यालय के निर्माण में वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यकर्ता अशोक महाजन परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका भूमि दान करने मे सर्वोपरि रही है और और उनके प्रयासों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपना स्थाई आशियाना मिला है l इस मौके पर भाजपा विधायक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रणवीर सिंह निक्का व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे l

