Reading: **अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; ₹15,000 जुर्माना वसूल किया गया **

**अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; ₹15,000 जुर्माना वसूल किया गया **

RamParkash Vats
2 Min Read

अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; ₹15,000 जुर्माना वसूल किया गया ** नूरपुर से विनय महाजन पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नूरपुर पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गश्त व नाकाबंदी एवं माइनिंग चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत हरसर, धन-मट्लाहड़, केहरियां चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की गई। यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है

जिसमें पुलिस थाना ज्वाली की पुलिस टीम द्वारा गश्त, नाकाबंदी एवं माइनिंग चेकिंग के दौरान अवैध खनन से संबंधित 02 ट्रैक्टर के चालानों को मौके पर ही कंपाउंड करते हुए कुल ₹10,000 जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त, अवैध खनन में संलिप्त पाए गए 01 टिप्पर को जब्त किया गया तथा उसका चालान आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।

इसी दौरान पुलिस थाना कोटला के अंतर्गत अवैध खनन के संबंध में 01 ट्रैक्टर का चालान किया गया।अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण रही।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!