Reading: राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में उत्साह के साथ मनाया गया खेल दिवस

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में उत्साह के साथ मनाया गया खेल दिवस

RamParkash Vats
1 Min Read

sanketic photo

संगड़ाह, 28 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में शुक्रवार को खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस सहित अन्य खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही खेलों के माध्यम से उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!