Reading: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

RamParkash Vats
2 Min Read

DASUYA PB/ NEWS INDIA AAJ TAK/ OFFICE REPORTER: सभ्याचारक रंग मंच द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, भारत सरकार के सौजन्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर ड्राइंग, भाषण और डिबेट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

समाजसेवी शिवम् शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष विजय सांपला तथा जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से परिचित करवाना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम के दौरान दीदी अंजू शर्मा, भाजपा हल्का दसूहा प्रभारी रघुनाथ सिंह राणा एवं एस.के. भूषण का आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत रहा। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!